नई दिल्ली
देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को लेकर गोल्डमैन सैक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में आने वाली मंदी की वजह से आईटी सेक्टर में नुकसान की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के स्टॉक को डाउनग्रेड किया गया है।
रिपोर्ट में इंफोसिस और टीसीएस के स्टॉक को “खरीदने” की बजाए “बेचने” की सलाह दी गई है। इस खबर के बाद TCS और इंफोसिस, दोनों ही कंपनियों के स्टॉक में भारी बिकवाली रही और कुल 8 फीसदी तक टूट गए। वहीं, गोल्डमैन सैक्स विप्रो के स्टॉक को लेकर पॉजिटिव है और खरीदने को कहा गया है।
क्या है स्टॉक भाव: टीसीएस के स्टॉक की बात करें तो 3.15 फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर 3130 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं, मार्केट कैपिटल भी 11 लाख 45 हजार करोड़ रुपये के करीब रहा। इंफोसिस की बात करें तो 1480 रुपये के स्तर पर है, जो 4.15 फीसदी से ज्यादा नुकसान को दिखाता है। मार्केट कैपिटल 6 लाख 25 हजार करोड़ रुपये से कम है।