Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीपक सोनी सर्व स्वर्णकार महासभा के प्रवक्ता बने

घड़साना (सीमा सन्देश)। दीपक सोनी को सर्व स्वर्णकार महासभा का प्रवक्ता बनाये जाने पर उनका यहां नई मंडी घड़साना में स्वर्णकार समाज की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही समाज के लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई। दीपक सोनी ने सभी का धन्यवाद किया। दीपक सोनी ने कहा कि वे समाज को जागरूक करने के साथ साथ सामाजिक कार्याें का प्रचार कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। स्वर्णकार समाज ने सर्व स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष जी.एल.सोनी व स्वर्णकार समाज महासचिव राजेन्द्र सोनी धन्यवाद प्रकट किया।