Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मूंग खरीद एक नवंबर से संभव : प्रशासन अक्टूबर से हो, वरना आंदोलन : किसान

सीमा सन्देश. श्रीगंगानगर।
जिले में इस बार एक नवम्बर से मूंग की सरकारी खरीद शुरू कीर जा सकती है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि वर्तमान में मूंग समर्थन मूल्य से काफी नीचे बिक रहा है। मूंग का समर्थन मूल्य 7200 रूपये प्रति क्ंिवटल है। व्यापारी अभी 5800 रूपये प्रति क्ंिवटल के हिसाब से खरीद कर रहे हैं। यानि किसानों को 1400 रूपये प्रति क्ंिवटल के हिसाब से नुकसान होगा। अभी नई मंूग की फसल आने में लगभग 15 दिन और लगेंगे। बाजार में नया मूंग आने के बाद इसके भाव और कम होने की सम्भावना है। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू की जाये ताकि किसान एमएसपी पर अपना मूंग बेच सके। उधर बुधवार को समर्थन मूल्य पर मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, कपास एवं उड़द खरीद के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन डॉ. हरीतिमा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान डॉ. हरीतिमा ने समर्थन मूल्य पर मूंग की सरकारी खरीद के मध्यनजर संबंधित अधिकारी समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेवें ताकि खरीद शुरू होने पर परेशानी न आये।
अनुमानित उत्पादन के अनुसार आवक, बारदाना, भण्डारण और परिवहन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाये। राजफैड के क्षेत्रीय प्रबंधक रणवीर चाहर ने अवगत करवाया कि 1 नवम्बर से प्रदेश में मूंग की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना है। जिले में मूंग के अनुमानित उत्पादन के अनुसार खरीद की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। 40 प्रतिशत से अधिक बारदाना उपलब्ध है,जबकि भण्डारण और परिवहन की व्यवस्था भी कर दी गई है।