मुंबई
लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी ने शो से निकलते ही अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। उन्होंने गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद बताया था कि वे कुछ महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। अब रिपोर्ट्स हैं कि मुनव्वर और नाजिल का ब्रेकअप हो गया है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे। शो के अंदर अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर के बीच नजदीकियां सुर्खियों में रही थीं। इसे ही उनके ब्रेकअप की वजह भी माना जा रहा है।
दोनों ने लिया अलग होने का फैसला
लॉकअप खत्म होने के बाद मुनव्वर फारूकी के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बनी थीं। उन्होंने इंटरव्यूज के दौरान बताया था कि वह सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर नाजिल को डेट कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि नाजिल और मुनव्वर की राहें एक-दूसरे से जुदा हो चुकी हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया है कि दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है