मुंबई
टेनिस स्टार रॉजर फेडरर के रियाटरमेंट पर बॉलीवुड के कई सिलेब्स ने उनके लिए सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट किए हैं। इस बीच फिल्ममेकर हंसल मेहता के ट्वीट ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने रोजर फेडरर की जगह अरबाज खान की तस्वीर लगाई है। उनके पोस्ट पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। उन्होंने हैशटैग में रोजर फेडरर का नाम दिया है फिर भी कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि अरबाज को क्या हो गया।
रोजर फेडरर ने लिखा, आपको मिस करूंगा…
रोजर फेडरर ने गुरुवार को अपने रिटायरमेंट की इसके बाद से उनके फैन्स इमोशनल हैं। इस बीच पूरी दुनिया के लोग उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, लारा दत्ता सहित कई लोगों ने रोजर के लिए सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं। इस बीच हंसल मेहता के ट्वीट ने सबका ध्यान खींचा है। हंसल मेहता ने लिखा है, आपको मिस करूंगा चैंपियन. #RogerFederer। मजेदार बात यह है कि अपने ट्वीट में हंसल मेहता ने रोजर फेडरर की जह अऱबाज खान का फोटो लगाया है।
मिलती शक्ल पर पहले भी बने मीम्स
दरअसल रोजर फेडरर और अरबाज खान का लुक काफी मिलता है। उनकी मिलती शक्लों पर पहले भी कई मीम्स बनते रहे हैं। हंसल मेहता के इस ट्वीट पर कई कमेंट्स हैं जो कन्फ्यूज हो रहे हैं। कई लोग हंसल के मजाक को मजे में ले रहे हैं तो कुछ लोगों ने इसे बुरा जोक भी बताया है।