Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत चुनावी मोड पर, 5 दिन में 18 जिलों के दौरे कंप्लीट, खुलकर खेल रहे हैं फ्रंटफुट पर

जयपुर
राजस्थान के  सीएम गहलोत ने मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम गहलोत इन दिनों प्रदेश के सभी संभागों के दौरे कर रहे हैं। इसी महीने आज सीएम के 18 जिलों के दौरे कंप्लीट हो जाएंगे। गहलोत के दौरों को लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा इन दिनों हो रही है कि आखिर इन बैक टू बैक दौरों के क्या मायने निकाले जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों का अवलोकन के लिए 12 सितंबर से जिलों के दौरे शुरू किए थे। 12 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चूरू, सीकर और जयपुर जिले के दौरे पर रहे थे।13 सितंबर को सीएम गहलोत ने नागौर, जयपुर और टोंक जिले का दौरा किया था। 14 सितंबर को प्रतापगढ़ और उदयपुर का दौरा किया था तो वहीं मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत भरतपुर, दौसा और सवाई माधोपुर के जिले के दौरे किया हैं। गहलोत चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बूंदी जिले के दौरे पर रहेंगे। चर्चा है कि सीएम गहलोत सितंबर माह के अंत तक सभी जिलों का दौरा करेंगे। इस को लेकर सरकार में उच्च स्तर पर दौरे का रोडमैप भी तैयार हो गया है। सीएम अशोक गहलोत का आज भीलवाड़ा दौरा प्रस्तावित है. दोपहर को वो मांडलगढ़ के बिगोद पहुंचेंगे. यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.