Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आपने देखा Thank God का ये गाना? सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही की केमिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें

मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड सोशल मीडिया पर नेगेटिव वजहों से सुर्खियों में है। इस बीच शुक्रवार को फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। यह गाना योहानी के पॉप्युलर सॉन्ग मनिके का रीमेक है। गाने में सिद्धार्थ के साथ नोरा भी हैं। वह अपने सिड्यूसिंग डांस से सिद्धार्थ को रिझाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स योहानी की आवाज और नोरा के डांस को डेडली कॉम्बो बता रहे हैं। 

अजय देवगन ने दिया सिद्धार्थ को ज्ञान

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का पहला गाना सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर रहा है। गाने की शुरुआत में अजय देवगन दिखाए जाते हैं। फिल्म में वह चित्रगुप्त बने हैं। वह सिद्धार्थ को दिखाते हैं कि बताते हैं कि लस्ट हर मर्द में है और इसे कंट्रोल करना है। 

नोरा में खो गए सिद्धार्थ

इसके बाद सिद्धार्थ नोरा को टकटकी लगाकर देखते रह जाते हैं। नोरा वाइट कटआउट ड्रेस में डांस करती नजर आती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ नोरा में खो जाते हैं फिर उनके साथ डांस करने लगते हैं। नोरा-सिद्धार्थ के इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। गाने में योहानी की आवाज की काफी तारीफ हो रही है। योहानी श्रीलंका की सिंगर हैं। उनका गाना मनिके मागे हिथे साल 2020 में आया था और काफी पॉप्युलर हुआ था। इसका हिंदी वर्जन तनिष्क बाग्ची ने रीक्रिएट किया है।