Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रैली के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इस पखवाड़े का आगाज हुआ। इसके तहत शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट एंड गाइड, वेंडर्स तथा रेल कर्मचारियों की ओर से स्टेशन पर शपथ ली गई और स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। कचरे को कचरा पात्र में ही डालने का आह्वान किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि जब तक सभी नागरिक सफाई के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक स्वच्छता बनाए रखना संभव नहीं होगा। इसलिए इस कार्य में सभी अपना योगदान दें। स्टेशन पर स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। यहां यात्रियों ने सेल्फी ली। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मीणा, वाणिज्य निरीक्षक विजय कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, स्काउट गाइड प्रभारी सोहन गोदारा आदि मौजूद रहे।