हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर गांव मल्लड़खेड़ा, दौलतपुरा, शेरगढ़, फतेहपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंवर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम मल्लड़खेड़ा, दौलतपुरा, शेरगढ़, फतेहपुर में संगरिया व हनुमानगढ़ से आने-जाने का कोई साधन नहीं है। ग्रामीणों को निजी वाहनों से आना-जाना पड़ता है। ऐसे में संगरिया से ग्राम पंचायत मल्लड़खेड़ा दौलतपुरा, शेरगढ़, फतेहपुर होते हुए हनुमानगढ़ टाउन के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को आने-जाने की सुविधा मिल सके। इस मौके पर जोगेन्द्र सिंह, बृजलाल, संताराम, लक्ष्मणराम, महेन्द्र चाहर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।