आॅल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक आयोजित हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय संगठन आॅल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को टाउन की अरोड़वंश धर्मशाला में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन का राजस्थान प्रदेश में विस्तार करते हुए जिला और विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुमित सुखीजा की अनुशंसा पर बैठक में सर्वसम्मति से अतुल धींगड़ा को जिला प्रभारी, भुवनेश ग्रोवर को जिलाध्यक्ष, हरीओम सहगल को हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, शिमला मेहंदीरत्ता को हनुमानगढ़ महिला विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, कुलदीप कटारिया को संगरिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, सुनील मेहंदीरत्ता को भादरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, राजेश सिडाना को पीलीबंगा (रावतसर, गोलुवाला, डबलीराठान) विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अलावा पांचवें विधानसभा क्षेत्र नोहर के अध्यक्ष, सभी विधानसभा क्षेत्रों के अरूट सेना के सेनानायकों, विधानसभा क्षेत्र की महिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी शीघ्र करने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी को जिले के सक्रिय सदस्यों एवं प्रदेश प्रभारी से विचार-विमर्श कर जिला कार्यकारिणी का गठन करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ-साथ हनुमानगढ़ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों एवं महिला अध्यक्षों को भी अधिकार दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य दयाल वधवा आदि मौजूद रहे।