Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विद्यालय में भेंट किया सोफा सेट

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत डबलीराठान के कुतुब बास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भामाशाह तरसेम टेलर व पूर्व सरपंच अजमेर सिंह ने प्रिंसिपल कार्यालय के लिए सोफा सेट भेंट किया। इस मौके पर डबलीबास कुतुब सरपंच जगतार सिंह बराड़, प्रिंसिपल श्वेता असीजा, लेख गिरधर, राजेंद्र गुम्बर, जीआर इंस्टिट्यूट के संचालक गुरप्रीत धालीवाल व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रिंसिपल श्वेता असीजा ने भामाशाहों का सहयोग के लिए आभार जताया।