नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज से पहले 18 सितंबर को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। रोहित ने इस दौरान टीम कॉम्बिनेशन, अर्शदीप सिंह, विराट कोहली के अलावा तमाम मुद्दों पर जवाब दिए, लेकिन एक सवाल से उनके चेहरे का रंग उड़ा और फिर उन्होंने हंसकर कहा कि इतना लंबा सवाल पूछते हो।
रोहित से एक रिपोर्टर ने सवाल में पहले तो टीम के 90-95 परसेंट सेटल होने वाली बात कही और फिर इसके साथ झूलन गोस्वामी के रिटायरमेंट पर उनका रिऐक्शन मांग लिया। रोहित ने इस सवाल पर पहले अपनी कैप सेट की और फिर हंसकर कहा, ‘इतना लंबा सवाल पूछते हो।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।