नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर को खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होना है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले दोनों ही टीमों ही टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारत हाल ही में हुए एशिया कप 2022 के फाइनल में प्रवेश करने से चूक गया था। ग्रुप स्टेज के बाद रविंद्र जडेजा की चोट ने टीम का संयोजन बिगाड़ दिया था। ऐसे में रोहित शर्मा इस सीरीज से भारतीय प्लेइंग इलेवन को मजबूत करना चाहेंगे। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो भारत का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कंगारुओं पर दबदबा रहा है, मगर पिछले तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसी के घर पर हराकर हैरान किया है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 13 मैच जीतकर भारत ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ 9 जीत मिली है, वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था। अगर घर में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां भी आगे हैं। कंगारुओं को टीम इंडिया ने घर पर 7 में से 4 मैच हराए हैं। ऑस्ट्रेलिया भारतीय सरजमीं पर तीन ही मैच जीत पाया है।