श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। ब्लॉकस्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में खो-खो में श्रीगंगानगर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राउमावि 4 एमएल की टीम को स्पेशल ओलंपिक भारत की प्रदेशाध्यक्ष विनीता आहूजा व डॉ. दर्शन आहूजा ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विनीता आहूजा ने विद्यार्थियों को अनुशासन के बारे में बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. आहूजा ने बच्चों को कर्मशील होकर गतिमान होने के गुण बताए। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सोनू पटीर व सरपंच हंसराज ने भी संबोधित किया। टीम ने जीतकर लाई ट्रॉफी प्रधानाचार्य को भेंट की। प्रधानाचार्य तृप्ति अग्रवाल ने बच्चों को शारीरिक शिक्षा का महत्व बताया। संचाल जितेन्द्र शर्मा ने किया।