बीकानेर. आमजन को डाक सेवाएं सुलभता से उपलब्ध करवाने के लिए गुरुवार को पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर ने बीकानेर स्थित नवगठित बीकानेर bikaner पश्चिम उपखंड कार्यालय का उद्घाटन किया। पोस्ट मास्टर post mastar जनरल सचिन किशोर ने 51 दिवसीय सुकन्या समृद्धि योजना के अभिप्रेरणा शिविर में 10 वर्ष तक की बालिकाओं की सुकन्या खाता खुलवाने का आह्वान करते हुए योजना के फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटियां समाज में नए मुकाम हासिल कर रही हैं। बेटियों की समृद्धि और खुशहाली में ही समाज का भविष्य टिका हुआ है। डाकघर अधीक्षक सीताराम खत्री ने बताया कि पोस्टमास्टर जनरल ने बीकानेर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व सुकन्या खाता धारक बालिकाओं को पासबुक व उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में सहायक निदेशक जोधपुर तरुण शर्मा, डाकघर अधीक्षक सीताराम खत्री एवं डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।