Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बसपा 8 जुलाई को करेगी एसडीएम दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन

  • बढ़ती महंगाई व दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ किया जाएगा प्रदर्शन, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
    टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कस्बे के समीपवर्ती पिंक सिटी कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी संगरिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकतार्ओं की बसपा प्रदेश महासचिव भोला सिंह बाजीगर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भोला सिंह बाजीगर ने कहा की पैट्रोल डीजल, गैस एवं खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ती मूल्यवृद्धि से आम जनता त्रस्त आ चुकी है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पैट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार जिम्मेदार है। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान आ चुकी है। राज्य में बिजली के बिलों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की आर्थिक रुप से कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। दलितों, महिलाओं, कमजोर वर्गों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। लेकिन राज्य सरकार आंख मूंदे कर सब देख रही है। इसलिए बसपा की ओर 8जुलाई , गुरुवार को संगरिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकतार्ओं की ओर मंहगाई, पैट्रोल डीजल व गैस के दरों में मूल्यवृद्धि, दलितों, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों पर बढ़ते अत्याचार रोकने, खाद्य सुरक्षा से वंचित पात्र लोगों के नाम सूची में जोड़ने सहित विभिन्न मांगों को लेकर टिब्बी एसडीएम दफ्तर के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।बाजीगर ने कहा की आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा अपने संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। बसपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कार्यकतार्ओं को संगठन को मजबूत करने के लिए गांव- गांव,ढाणी जाकर बसपा की रीति नीति और विचारधारा से अवगत करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मलकीत सिंह बाजीगर, बलविंद्र सिंह मिलापी, राजकुमार चांवरिया, तरसेम सिंह, भूपेंद्र सर्वटा, अजीत धालीवाल, कालू बीरट, सुरेंद्र स्वामी, मांगीलाल, शंकर नायक, लालचंद, मोहम्मद अली तलवाड़ा, मलकीत सिंह, ओंकार भाट, भूपेंद्र सोलड़ा, श्योप्रकाश नायक, काला सिंह, सुरेंद्र मेघवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *