Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो दिन की बच्ची कचरे में पड़ी मिली, कुत्तों ने घेर रखा था, रोने की आवाज सुन पहुंचे युवक ने बचाया, शरीर पर कई जगह खरोंच

जोधपुर

जोधपुर में आज फिर मानवता शर्मसार हुई। रविवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में नहर रोड की झाड़ियों में दाे दिन की नवजात बिलखती मिली। उसके आसपास कुत्तों का जमावड़ा था। बच्ची के रोने की आवाज आई तो एक युवक ने उसे उठाया और पुलिस को सूचित किया। झाड़ियों की वजह से नवजात के शरीर पर खरोंच आ गई है।

चाइल्ड केयर यूनिट को सौंपा

लोगों ने बताया कि नहर रोड झाड़ियों में पड़ी बच्ची नीले कपड़े में लिपटी थी। अपने फार्म हाउस में बैठे पूर्व छात्र संघ महासचिव जयेश सांखला ने नवजात को देखते ही चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और बच्ची को उम्मेद अस्पताल की चाइल्ड केयर यूनिट काे सौंप दिया।

थोड़ी देर होती तो नहीं बचती

जयेश ने बताया कि इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या ज्यादा है। मेरी जानकारी में आया कि झाडि़यों में कोई बच्चा पड़ा है। मैं तुरंत मौके पर भागा। तुरंत बच्ची को उठाया और पुलिस को सूचना दी। अगर थोड़ी सी देर हो जाती तो बच्ची को कुत्ते नोंच खाते। नवजात के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इसे गोद में लेकर घर के अंदर आ गए। इसे चम्मच से दूध पिलाने की कोशिश की।

जयेश सांखला, जिन्होंने बच्ची को बचाया।

जयेश सांखला, जिन्होंने बच्ची को बचाया।

जांच जारी

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी लिखमा राम ने बताया कि सूचना पर मौके पर आईओ टीम को भेजा। उन्होंने बताया कि नवजात को किसने फेंका, इसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *