Saturday, June 20निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मकान के बाहर परिवार के लोग परिचित के साथ बैठे थे; उसे रौंदने के लिए गुस्से में ट्रैक्टर निकाल कर आया बेटा, चपेट में आई मां की मौत

कोटा/बारां

बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र के भटवाड़ा गांव में शराब के नशे में बेटा हैवान बन गया। घर के चबूतरे पर परिजनों को अपने परिचित के साथ बैठा देखकर उसने उन्हें ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास किया। बाकी परिजन और परिचित तो उठकर भाग गए, लेकिन उसकी 70 साल की मां नहीं उठा पाई और उसकी मौत हो गई। आरोपी के पिता ने अपने छोटे बेटे ब्रजमोहन के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। आरोपी बेटा बारां मंडी में काम करता है।

ट्रैक्टर की टक्कर से मकान के चबूतरा टूट गया

ट्रैक्टर की टक्कर से मकान के चबूतरा टूट गया

छीतर लाल (72) 1 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ मकान के चबूतरे पर बैठा हुआ था। किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए उसकी बेटी-जमाई भी उस दौरान घर पर ही थे। रात के 10 बजे सभी लोग मकान के बाहर बैठ कर बातें कर रहे थे। उनके साथ एक अमृतलाल नाम का व्यक्ति भी बैठा हुआ था। रात को शराब के नशे में छोटा बेटा बृजमोहन घर आया तो अमृतलाल को वहां देखकर भड़क गया। उसने गाली देते हुए कहा कि “तू आज यहां कैसे बैठा है।” बेटे द्वारा गाली देने पर पिता छीतर लाल ने टोका।

नशे में उसने घर के अंदर से ट्रैक्टर निकाल कर परिचित पर जानलेवा हमला किया

नशे में उसने घर के अंदर से ट्रैक्टर निकाल कर परिचित पर जानलेवा हमला किया

इस बात से गुस्सा होकर बृजमोहन मकान के अन्दर गया। और ट्रैक्टर स्टार्ट कर लाया। और चढ़ाने का प्रयास किया।ये देखकर परिजन घबरा गए। सभी पोल से उठकर भागे, लेकिन 70 साल की भूली बाई नही उठ पाई। टैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में उसके कमर व पैरों में चोटे आई। जिसको गांव के लोग इलाज के लिए मांगरोल अस्पताल लेकर गए। जहां से उपचार के लिए बारां रेफर कर दिया। शनिवार सुबह बारां अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मृतका का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मांगरोल थानाधिकारी रामविलास मीणा पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल झगड़े का कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *