हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्टÑीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से शनिवार को टाउन के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सहयोग से टाउन के वार्ड 27, अम्बेडकर कॉलोनी स्थित अंबेडकर भवन में नि:शुल्क आउटरीच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. मनीषा कत्याल, पीएचएम सुरेन्द्र कुमार, जीएनएम सुगन मीणा, एएनएम पूजा स्वामी, बेअंत कौर, मनीषा, डेंटल हाइजिनिस्ट अंजू, लैब असिस्टेंट समरवीर सिंह ने सेवाएं दी। शिविर में करीब 220 मरीज लाभान्वित हुए। पवन मौर्या ने बताया कि दूर-दराज के मोहल्लों के लोग जो अस्पताल नहीं पहुंच पाते, उनमें रोगों का पता लगा दवा वितरण और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। वार्ड में हर साल यह शिविर आयोजित किया जाता है। अन्य वार्डांे में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।