Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RC-15 में साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी, सितंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

इंदु की जवानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही एस शंकर द्वारा निर्देशित की जा रही पैन इंडिया फिल्म आरसी-15 में साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के मेकर्स सितंबर के पहले हफ्ते से शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है कि कियारा आडवाणी फिल्म में राम चरण के साथ लीड रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू की जाने वाली थी, हालांकि कोविड 19 की दूसरी लहर के चलते राम चरण की फिल्म आरआरआर की शूटिंग में रुकावट आ गई, जिसका असर इस फिल्म की शूटिंग में भी पड़ गया। अब स्थिति सामान्य होते ही मेकर्स ने शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरआरआर की शूटिंग पूरी करते ही राम चरण स्क्रिप्ट के रीडिंग सेशन में हिस्सा लेंगे।

दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म आरजी 15 हाई एक्शन और ड्रामे से भरपूर होने वाली है जिसमें राम चरण एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे जो आगे चलकर एक राजनेता बनकर सिस्टम में सुधार लाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो राम चरण के अलावा इस फिल्म में एक और पुलिसवाले का अहम किरदार होने वाला है जिसकी कास्टिंग पर अभी विचार चल रहा है।

फिल्म की शूटिंग के लिए 6 महीने निर्धारित किए गए हैं। आरसी 15 के निर्देशक एस शंकर चाहते हैं कि साल 2022 की पहली तिमाही तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *