Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जगजीत सिंह ही पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। गजल सम्राट स्व. जगजीत सिंह 11वी पुण्य तिथि पर सोमवार को राष्ट्रीय कला मंदिर हाल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोज आर्य, लविश चुघ, पंकज पाहवा, आकश डोडा ने जगजीत सिंह की याद मे उनकी गाई हुई गजले प्रस्तुत की। श्री योगेश शर्मा ‘चीलू’ ने तबले पर संगत दी। कार्यक्रम का आयोजन आरडी बर्मन फैंस क्लब की ओर से किया गया। सिविल लाइन्स के जिस क्वार्टर में जगजीत रहते थे वहां अब खुला मैदान है। ऐसे में उसी जगह पर आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कला मंदिर के सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र बैद, वरिष्ठ संरक्षक विजय कुमार गोयल, संरक्षक मोहन लाल चितलांगिया, अजय गुप्ता, एसीबी के डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ.सुभाष राजोतिया, डॉ.हरीश रहेजा, घनश्याम राजपुरोहित और धीरज गहलोत व जगजीत सिंह के संगीत प्रेमी श्रोता उपस्थित थे।