नई दिल्ली
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी (Disha Vakani) को गले का कैंसर की खबर ने टीवी फैंस को बड़ा झटका दे दिया। इस खबर से उनके फैंस को परेशान कर दिया। लेकिन अब इस शो के स्टार जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने दिशा वकानी को कैंसर होने की खबर पर जवाब दिया है। बता दें हिट कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी उनकी पत्नी दयाबेन का किरदार निभाती हैं। आइए जानें दिलीप (Dilip Joshi) ने दिशा के स्वास्थ्य को लेकर आ रही इस बुरी खबर को लेकर क्या कहा है।
‘मुझे सुबह से लगातार कॉल्स आ रहे हैं’
टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी को गले के कैंसर की खबर से इंडस्ट्री फैंस का जैसे दिल भर आया है। लेकिन एक्ट्रेस के फैंस के लिए इस खबर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल का किरदार अदा करने वाले मशहूर एक्टर दिलीप जोशी ने अब इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। दिलीप जोशी ने आजतक डॉट इन से इस खबर के बारे में बात करते हुए इस खबर की सच्चाई से पर्दा उठाया है। दिलीप जोशी ने कहा, इस खबर के आने के बात मुझे लगातार सुबह से फोन कॉल्स आ रहे हैं। हर आर कुछ ना कुछ उटपटांग खबरें आ जाती हैं। इन सबको बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये सब अफवाह है। इन पर ध्यान ना दें।’