Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मणिकर्णिका एक्ट्रेस ने कहा- ‘राष्ट्रवादी से सेकुलर पपी बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा, रोटी के लिए दुनिया नाचती है’

कंगना रनोट ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीति को लेकर प्रियंका के स्टैंड में आए बदलाव पर बात की। कंगना ने एक यूजर का ट्वीट शेयर किया, जिसमें ये कहा गया था कि विदेशी मीडिया भारत में ऐसा पत्रकार रखना चाहती है, जो भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगेटिव तस्वीर पेश करे। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रियंका और निक जोनस के वेडिंग रिसेप्शन में विशेष अतिथि थे। उन्होंने 2017 में बर्लिंन में प्रियंका से एक मुलाकात भी की थी।

सबसे बड़ी फैन से सबसे बड़ी आलोचक बनी प्रियंका- कंगना

इसी ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि ये केवल पत्रकारिता में नहीं हो रहा है, ये हर फील्ड में हो रहा है। जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा एक नेशनलिस्ट से सेकुलर पपी बन गई हैं। मोदी जी की सबसे बड़ी फैन से उनकी सबसे आलोचक और नफरत करने वाली बन गई हैं।

किसान आंदोलन को लेकर भी आमने-सामने आई थीं एक्ट्रेस

कंगना ने लिखा कि जैसा प्रियंका ने किया, ये उस बात का सबूत है। दरअसल रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में आजादी तो है, जो करना है, करो।

इससे पहले कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर तब प्रियंका पर निशाना साधा था, जब उन्होंने इस इवेंट का समर्थन किया था। प्रियंका ने दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा था- ‘हमारे किसान हमारे फूड सोल्जर्स हैं। उनकी आशंकाएं खत्म होनी चाहिए और उनकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए’।

ये भी था प्रियंका का ट्वीट

इस पर कंगना ने कहा था कि दिलजीत और प्रियंका जैसे लोग भ्रम फैला रहे हैं और किसान आंदोलन को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्हें लेफ्ट मीडिया अवॉर्ड देगा। उन्होंने लिखा था कि सिस्टम की प्रॉब्लम ये है कि ये एंटी-नेशनलिस्ट लोगों के फलने-फूलने के लिए डिजाइन किया गया है। पर अच्छाई पर बुराई की हर लड़ाई की तरह इस लड़ाई में भी मैजिक होगा। जय श्री राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *