Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मौसम में घुलने लगी ठंडक, गुलाबी सर्दी का एहसास

जयपुर
राजस्थान में मौसम ने अचानक पलटी मार ली है। तापमान में गिरावट जारी है। गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। कार्तिक महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। कुछ जगहों पर हल्की ओस की बूंदें भी दिख रही है। पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में असर बढ़ रहा है। दोपहर में धूप निकल रही है। जबकि सुबह शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के तापमान में गिरावट हुई है, तो वहीं मानसून के बाद पोस्ट बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलें पक चुकी हैं। कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश से फसलों में नुकसान हो चुका है।

अजमेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 

प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 31.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 28.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 32.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 32.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.4 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 33.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 32 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और पाली में 33 डिग्री सेल्सियस.जैसलमेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 35.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 33.1 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 33.7 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 36.5 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 33.7 डिग्री सेल्सियस, बारां में 32.5 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 33 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 38.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 36.7 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 31 डिग्री सेल्सियस, करौली में 31.3 डिग्री सेल्सियस और बांसवाड़ा में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान  दर्ज किया गया है।