Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान के मुल्तान अस्पताल की छत पर सैकड़ों शव मिले

  • इनके बॉडी पार्ट्स भी गायब हैं, कइयों के दिल निकाले जाने की आशंका
    लाहौर.
    पाकिस्तान के मुल्तान शहर के पंजाब निश्तार अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल की छत पर सैकड़ों लावारिस शव पड़े मिले हैं। इन शवों के शरीर के अंग भी गायब हैं। कई शवों के सीने खुले हुए हैं, उनके हार्ट निकाले जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 500 लावारिस शव बरामद हुए हैं।
    6 सदस्यों की टीम करेगी जांच
    मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया, साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद दक्षिण पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यों की टीम का गठन किया है। इसे तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने की आदेश दिया गया है।
    शवों पर हो रहा था चिकित्सा प्रयोग: छात्र
    निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने डॉन को बताया कि छात्र इन शवों का इस्तेमाल चिकित्सा प्रयोगों के लिए कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शवों का प्रयोग पहले ही किया जा चुका था और उन्हें आगे चिकित्सा उपयोग के लिए हड्डियों और खोपड़ी को निकालने के लिए छत पर रखा गया था।
    पाकिस्तान के हेल्थ सेक्टर ही स्थिति पहले से ही खराब है, देश महीनेभर से ज्यादा समय से बाढ़ से जूझ रहा है। इसके चलते हऌड ने देश में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई थी। हऌड ने कहा कि पाकिस्तान के डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी पानी के भराव से पैदा होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए भारी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इस संकट के बीच सैकड़ों सड़े हुए शवों को अस्पतालों की छत पर रखना भी संक्रामक बीमारियों को न्योता देना है।