हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड नम्बर 2 में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को किया गया। नगर परिषद की निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद संजय सांसी, श्यामसुन्दर झंवर, श्वेता तलावाड़िया, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष तरुण बंसल, बालाजी रसोई के जगदीश राठी, दिनेश शर्मा की ओर से विधिवत रूप से निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय सांसी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग वार्डवासियों की ओर से लम्बे समय से की जा रही थी। प्राथमिक कार्यांे में लेते हुए करीब 10 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के निर्माण करवाए जा रहे हैं। शहर के विकास में गुणवत्ता के साथ कहीं समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए शहर में चल रहे सभी विकास कार्यांे की गुणवत्ता की जांच के लिए नगर परिषद की ओर से एक विशेष टीम बनाकर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस मौके पर शेरूराम सांसी, सुनील सांसी सतिह कई वार्डवासी मौजूद थे।