Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घरेलू शेयर बाजार को RIL और फाइनेंशियल शेयरों का सपोर्ट; लगभग 400 पॉइंट उछलकर 52,880 पर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में 112 पॉइंट की मजबूती

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 395 पॉइंट यानी 0.75% के उछाल के साथ 52,880 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी कारोबार बंद होने पर 112 पॉइंट (0.71%) की मजबूती के साथ 15,834 पर रहा। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में मजबूती आई जबकि निफ्टी के 50 में से 36 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में तेजी को सपोर्ट देने वाले शेयरों में SBI, टाटा स्टील, L&T, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, ONGC, कोल इंडिया और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज रहे। हालांकि, HCL टेक, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज लैब, टाइटन, HDFC लाइफ, BPCL, ब्रिटानिया और भारती एयरटेल में बिकवाली का दबाव बना।

आज दिग्गज शेयरों के अलावा छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 0.53% उछला, जबकि स्मॉल कैप में 79% की मजबूती आई। जहां तक सेक्टर इंडेक्स की बात है तो, सबसे ज्यादा 2.73% का उछाल निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में आया। लाल निशान में बंद होने वाला अकेला सेक्टर इंडेक्स निफ्टी IT रहा।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/2021/01/market-watch

विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूत शुरुआत दी थी। सेंसेक्स लगभग 200 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,682 पॉइंट पर खुला था, निफ्टी में 71 पॉइंट की मजबूती के साथ 15,793 पॉइंट पर कारोबार की शुरुआत हुई।

आज वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 0.19% की मामूली गिरावट आई। वोलैटिलिटी इंडेक्स में कमजोरी बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना बढ़ सकता है। इंडिया VIX में निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 2 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 982 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 930 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

एशिया में मिला-जुला रुझान

एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में मजबूती रही। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.62% गिरकर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.44% की मजबूती आई। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.36% की गिरावट रही। कोरिया के कोस्पी में 0.35% की तेजी आई। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरी 0.03% ऊपर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में मजबूती

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में अच्छी-खासी मजबूती रही। डाओ जोंस 0.44% चढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.81% की बढ़ोतरी हुई। S&P 500 में 0.75% की मजबूती रही। हालांकि, यूरोपीय बाजारों में मिला जुला रुझान रहा। ब्रिटेन के FTSE में 0.03% और जर्मनी के DAX में 0.02% की मामूली गिरावट आई। CAC में 0.30% की मजबूती आई।

64 रुपए के प्रीमियम पर IPL की लिस्टिंग

इंडिया पेस्टिसाइड (IPL) का शेयर NSE पर 18.24% के प्रीमियम के साथ 350 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसके IPO का इश्यू का प्राइस बैंड 290-296 रुपए था। BSE पर यह 21.62% यानी 64 रुपए के प्रीमियम के साथ 360 रुपए पर लिस्ट हुआ। 23 से 25 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला 1.93 करोड़ शेयरों वाला यह इश्यू 29.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 2 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 982 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 930 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

एशिया में मिला-जुला रुझान

एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में आज मिला-जुला रुझान रहा। कारोबार के अंत में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44% मजबूत रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.62% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 0.3% की गिरावट आई है। कोरिया के कोस्पी में 0.35% की मजबूती रही। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरी 0.03% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में मजबूती

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में अच्छी-खासी मजबूती रही। डाओ जोंस 0.44% चढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.81% की बढ़ोतरी हुई। S&P 500 में 0.75% की मजबूती रही। हालांकि, यूरोपीय बाजारों में मिला जुला रुझान रहा। ब्रिटेन के FTSE में 0.03% और जर्मनी के DAX में 0.02% की मामूली गिरावट आई। CAC में 0.30% की मजबूती आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *