Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिलीप कुमार को आज लाया जाएगा ICU से बाहर, नसीरुद्दीन शाह भी हो सकते हैं डिस्चार्ज

जून में दूसरी बार दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी देखभाल करने वाले दो प्राथमिक डॉक्टरों में से एक ने बताया है की सोमवार को उन्हें ICU से बाहर लाया जाएगा, जबकि नसीरुद्दीन शाह को भी आज ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। उन्हें पिछले दिनों निमोनिया की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था।

जून में ही दो बार हुए भर्ती
बात दिलीप कुमार की करें तो उन्हें 6 जून को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। जब उन्हें फेफड़ों में पानी भरने के कारण दिक्कत हुई थी। हॉस्पिटल में उनके बाएं फेफड़े से 350 मिलीलीटर लिक्विड निकाला गया था। 11 जून को उन्हें छुट्टी दे दी गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन गोखले के मुताबिक दिलीप कुमार की हालत स्थिर बनी हुई ह। उन्होंने कहा कि “कल, हम उन्हें आईसीयू से बाहर कर देंगे”।

कर्मा 1986 के निर्माण के दौरान सुभाष घई के साथ दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह

कर्मा 1986 के निर्माण के दौरान सुभाष घई के साथ दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह

नसीर का निमोनिया भी ठीक हुआ
निमोनिया के कारण नसीरुद्दीन शाह भी हॉस्पिटल में हैं। उनके फेफड़ों में पैच था, जिसके कारण उन्हें रविवार को छुट्टी नहीं दी गई। सोमवार को उन्हें भी घर जाने मिल सकता है। नसीर की पत्नी रत्ना, बेटी हीबा, बेटे विवान और इमाद लगातार उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *