Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूनिया बोले-कांग्रेस को खींचकर सिंहासन से उतारने का समय:राहुल गांधी किसान कर्जमाफी घोषणा पूरी करके आएं राजस्थान

जयपुर. बीजेपी ने राजस्थान में गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर जन आक्रोश रैलियां निकालने के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 25 नवंबर से बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश में कैम्पेनिंग शुरू करेगी और 1 दिसम्बर से प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ और जन आक्रोश रैलियां निकलने शुरू हो जाएंगे। बुधवार जयपुर के सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में बीजेपी के 44 संगठनात्मक जिलों के कॉर्डिनेटर और को-कॉर्डिनेटर की बैठक को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने यह बात कही। पूनिया दिसम्बर के पहले हफ्ते से राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना लगाते हुए कहा- राहुल गांधी राजस्थान की धरती पर कदम रखें, तो किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा पूरी करके आएं। वरना उनका पाखंड राजस्थान का किसान और जवान नहीं मानेगा।