Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा:केंद्र सरकार योजनाओं और कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे

अनूपगढ़. भाजपा के द्वारा 4 दिसम्बर से प्रस्तावित जन आक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज सुबह व्यापार मंडल भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जन आक्रोश रथ यात्रा के जिला संयोजक शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिला संयोजक शरणपाल सिंह ने बताया कि अनूपगढ़ विधानसभा के अंतिम छोर खानूवाली से यात्रा शुरू की जाएगी। जो कि रावला, रोजड़ी, घड़साना, नाहरांवाली व रामसिंहपुर होते हुए अनूपगढ़ पहुंचकर 14 दिसम्बर को अनूपगढ़ में समापन होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा के अनूपगढ़ पहुंचने पर यात्रा का बाइक रैली के साथ स्वागत किया जाएगा।

यात्रा के दौरान राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन को बताया जाएगा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं और केंद्र सरकार द्वारा आमजन के हितों में किए गए कार्यों के बारे आमजन को बताया जाएगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें और अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो।

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में यात्रा के जिला संयोजक शरणपाल सिंह, विधायक संतोष बावरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नक्षत्र सिंह रमाणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, जिला प्रभारी विनोद बिश्नोई, विधानसभा यात्रा संयोजक ओम प्रकाश लखेसर, विधानसभा यात्रा सह संयोजक विक्रम सिंह रामगढ़िया, जिला महामंत्री अविनाश डाबी, अशोक आसेरी, सुरेश मिश्रा, अमरीक कौर, हरनेक सिंह कलेर, मनजीत सिंह गिल, जयपाल जलंधरा, बलवंत बड़वाल, देवीलाल तावणियां, मनोज जोशी, राजू डाल, हरजिंद्र सिंह संधू, जगदीश राव, कैलाश कचुरा, मनोज आंसेरी, नंदलाल छाबड़ा, प्रभूदयाल बावरी, रंजीत नैन, केशव पारिक, अनूप सिंह रामगढिया, तारूराम भील, अंग्रेज सिंह नोखवाल, रिटायर्ड कैप्टन भगवान सिंह फौजी व विपुल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।