अधिवक्ता के घर में मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला
श्रीगंगानगर। अधिकवक्ता के घर शरण लेने वाले युवक से मारपीट करने और अधिवक्ता के घर तोड़ फोड़े की घटना से अधिवक्ताओ में आक्रोश है। इसी आक्रोश के चलते सोमवार को बार एसोसिएशन की एक बैठक एसोसिएशन भवन में बार अध्यक्ष विजय कुमार रेवाड़ की अध्यक्षता में हुई। एडवोकेट इन्द्रजीत चावला ने बताया बैठक में वक्ताओं ने असामाजिक तत्वों की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा अराकता का माहौल बनाया जा रहा है। गुण्डा प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। परन्तु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस कारण असमाजिक तत्वों के हौसलें बुलन्द हो रहे है। चावला ने बताया कि अधिवक्ता नरेश कुमार गाबा के पुत्र असीम गाबा पर 4 जुलाई को आपराधिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। इनसे बचने जब असीम गाबा ने अधिवक्ता भरत भूषण नागपाल के घर में शरण ली गई तो 30-35 बदमाशों ने असीम गाबा व उसे बचाने आए लोगों के साथ मारपीट की गई तथा उनका चांदी का कड़ा छिनकर अपहरण किया गया। इतना ही नहीं आरोपितों ने अधिवक्ता भरत भूषण नागपाल के घर में तोड़-फोड़ की गई। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अगर 72 घंटे में घटना में लिप्त समस्म आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो बार एसोसिएशन सडकों पर उतर आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में बड़ी संख्या बार संघ के जुड़े अधिकवक्ता मौजूद रहे।