Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1 मिनट मूवी रिव्यू:किलर के रोल में सरप्राइज करते हैं कार्तिक, थ्रिलर से भरपूर है फ्रेडी लेकिन क्लाइमेक्स कमजोर

कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक डेंटिस्ट डॉ. फ्रेडी गिनवाला का किरदार निभा रहे हैं जिसका एक अतीत है और वह अपने जीवन मे काफी अकेला भी है। इस फिल्म में उनके साथ अलाया फर्नीचरवाला भी नजर आईं। फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है, जो वीरे दी वेंडिग और खूबसूरत जैसी फिल्में बना चुके हैं। एक्टिंग की बात करें तो फ्रेडी के लिए कार्तिक आर्यन ने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। अलाया ने भी शानदार काम किया है। फिल्म के कई सीन्स ऐसे हैं, जो आपको डराते हैं, सरप्राइज करते हैं, लेकिन एक वक्त पर आकर फिल्म की कहानी आपको बोर करती है। परफॉर्मेंस के मामले में फ्रेडी एक अच्छी फिल्म है लेकिन थ्रिलर की कसौटी पर यह चूक जाती है।