Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओवरलोडिंग वाहनों से टूटी सड़कें, मरम्मत करवाने की मांग

पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरीशंकर थोरी के नेतृत्व में भारतमाला सड़क के निर्माण के लिए चल रहे पल्लू क्षेत्र के लिंक रोड़ों पर ओवरलोडिंग वाहनों ने पूरी तरह से सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसको लेकर उपखंड अधिकारी रावतसर शिवा चौधरी को ज्ञापन सौंपा। 5 दिन के अंदर अंदर भारत माला सड़क निर्माण कंपनी से लिखित में धीरदेसर से पल्लू हरदासवाली से शेखचूलिया तक क्षतिग्रस्त लिंक रोड का नया निर्माण कंपनी द्वारा किया जाए। अगर 5 दिन में कंपनी द्वारा लिखित में नहीं दिया गया तो दोनों लिंक सड़कें भारतमाला वाहनों के लिए ग्रामीण रोकेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में धांधूसर सरपंच नरपत सिंह सुरेंद्र कायदान मदन मेघवाल राधे स्वामी रामनाथ मंगलाराम बिजारणिया ओंकार सिंह रामेश्वर लाल रामकरण राकेश कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *