Monday, September 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रेन से कटकर युवक की मौत:देर रात आया ट्रेन की चपेट में, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

​​​​​​​श्रीगंगानगर. जिले के रायसिंहनगर इलाके के गांव 71 आरबी में मंगलवार रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक घर से लापता था। परिवार को लोग उसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उसका शव रेल की पटरियों पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मौके से उठवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।
रेल की चपेट में आने की आशंका
परिजनों ने बताया कि गांव 71 आरबी निवासी युवक बग्गासिंह रात से घर से लापता था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। इसी दौरान किसी ने पटरियों पर शव पड़ा होने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बग्गासिंह का शव पटरियों पर पड़ा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।