Friday, October 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

40 लाख रुपए में बिका REET मेन्स परीक्षा का पेपर:जोधपुर में 5 गिरफ्तार, 10-10 लाख की डील; 19 लड़के, 10 लड़कियां भी हिरासत में

जयपुर. राजस्थान में पेपरलीक का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। रीट की मुख्य परीक्षा के पहले दिन ही जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए 5 लोगों ने प्रवीण नाम के स्टूडेंट से 40 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया। स्टूडेंट सुबह की पारी में एग्जाम देकर चला गया।

उन्होंने 10-10 लाख रुपए में अभ्यर्थियों से डील की। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल कर रहा था।

इनमें 19 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे मिले प्रश्न पत्रों की जांच की गई तो ये एग्जाम के पेपर में नहीं मिले। पुलिस ने सुरेश जाट, मुकेश जोशी निवासी सांचौर, जालोर और रामेश्वर समेत 5 को गिरफ्तार किया। प्रदेश के सात जिलों में आनन-फानन में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा है कि अभी पेपरलीक जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

इधर, जयपुर में डमी कैंडिडेट पकड़े जाने की भी सूचना है। बताया जा रहा कि एसओजी की टीम ने इन्हें अलग-अलग सेंटर्स से पकड़ा है। इसी तरह से भरतपुर के श्रीमति कमलेश आईटीआई कॉलेज में रीट लेवल वन की परीक्षा देते हुए एक डमी कैंडिडेट पकड़ा गया। यह डमी कैंडिडेट अपने जीजा की जगह पेपर दे रहा था। सेवर थाना अधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि राजाखेड़ा के रहने वाले आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भरतपुर के श्रीमति कमलेश आईटीआई कॉलेज में अपने जीजा राहुल की जगह रीट लेवल वन की परीक्षा देते पकड़ा गया साला धीरज।

भरतपुर के श्रीमति कमलेश आईटीआई कॉलेज में अपने जीजा राहुल की जगह रीट लेवल वन की परीक्षा देते पकड़ा गया साला धीरज।

मैरिज होम में 3 कमरे बुक किए थे

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मैरिज होम में 3 कमरे बुक किए थे। यहां पकड़े गए सभी आरोपियों को पेपर सॉल्व करवाया जा रहा था। डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.30 बजे गिरोह ने बनाड़ रोड स्थित उदयगढ़ मैरिज होम में बुक किए थे।

मैरिज होम में पहले से शादी समारोह चल रहा था। इसलिए पुलिस ने सूचना मिलने पर सुबह 4.30 बजे सिविल ड्रेस में दबिश दी। पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस दरवाजे तोड़कर अंदर घुसी।

इसमें 29 लोगों के पास से वाइट पेपर, शीट, पेन आदि मिले हैं। आरोप है कि इन्हीं में कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने सुबह 10 बजे अलग-अलग सेंटर पर एंट्री भी दिलवाई। पुलिस ने तर्क दिया कि पुलिस जांच के कारण अभ्यर्थी लेट हो गए थे इसलिए उन्हें प्रवेश दिलवाया।

वहीं, जयपुर में 2 डमी कैंडिडेट पकड़े गए हैं। जयपुर के दो परीक्षा केन्द्रों पर किसी और की जगह लेवल-1 का एग्जाम देने आए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

अजमेर रोड के हीरापुरा में कमला देवी बुधिया स्कूल में एक डमी कैंडिडेट को पकड़ा है, जो झुंझुनूं का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा डमी कैंडिडेट आमेर के सेंटर पर पकड़ा गया हैं।