Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नोखा विधायक ने विधानसभा में उठाई मांग:कहा-अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करे सरकार, बीकानेर में खुले हाईकोर्ट बेंच

नोखा. नोखा विधायक ने विधानसभा में पुलिस और कारागार विभाग की अनुदान मांगों की चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है, लूट गैंगवार, फिरौती, डकैती, बजरी माफिया चरम पर है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, बलात्कार में प्रथम स्थान पर है।

प्रदेशभर में अधिवक्ता नौ दिन से विरोध दर्ज कराते हुए अधिवक्ता सरंक्षण कानून लागू करने की मांग कर रहे है। इस एक्ट का ड्राफ्ट बना है। सरकार को इसे विधानसभा में पास करवाकर तत्काल लागू करना चाहिए। बीकानेर जिले में लम्बे समय से हाइकोर्ट बेंच खोलने की मांग की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने उदयपुर में वर्चुअल हाइकोर्ट बेंच उदयपुर में खोलने के लिए सरकार से प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। सरकार से मांग है कि वर्चुअल हाइकोर्ट बेंच बीकानेर में भी खोलने का प्रस्ताव भेजा जाए।