Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फांसी लगा रहा था युवक, पुलिस पहुंच गई:पुणे के युवक को फंदे से उतारा, नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में था

मुंबई. महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को एक युवक फांसी पर लटकने ही वाला था, इतने में पुलिस ने पहुंच कर उसे बचा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को इसकी सूचना पड़ोसियों ने दी थी। इसके बाद उस इलाके की पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को बचाया। पूछताछ में पता चला की वह नौकरी नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन में था।

पुलिस ने बताया कि 26 साल का विबोध दत्ताराम जाधव पुणे के अग्रेसन टावर में अपने माता-पिता के साथ रहता है। घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसके पिता सत्संग सुनने गए थे और उसकी माता मुंबई में ड्यूटी पर थी। इस दौरान वह यह कदम उठा रहा था।

पड़ोसियों ने बताया-वह सुसाइड करने की कोशिश कर रहा
जाधव ने जब फांसी लगाने की कोशिश की तो पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने कंट्रोल रूम कॉल किया। इसके चलते इलाके में गश्त कर रही पेट्रोलिंग टीम ने वहां पहुंच कर पड़ोसियों से जानकारी ली। पड़ोसियों ने बताया कि वह पांचवीं मंजिल के रूम नंबर 504 में सुसाइड कर रहा है।

पुलिस उसके रूम के बाहर पहुंची तो उन्होंने देखा की रूम अंदर से लॉक है। पड़ोसियों ने बताया कि उनके पास रूम की चाबी है। इसके बाद रूम का गेट खोला और युवक की जान बचा ली गई।