Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ईरानी कप पर रेस्ट आफ इंडिया का कब्जा, यशस्वी जायसवाल ने खिताबी मैच में बनाए 357 रन

नई दिल्ली. ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में ईरानी कप 2023 का मुकाबला रेस्ट आफ इंडिया और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली रेस्ट आॅफ इंडिया टीम ने अपने नाम किया। रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल जीतने वाली मध्य प्रदेश की टीम को ईरानी कप के मैच में 238 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने कुल 357 रन दो पारियों में बनाए।
इस मैच की बात करें तो रेस्ट आॅफ इंडिया के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। इस तरह टीम ने सभी विकेट खोकर 484 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल के 213 रन, अभिमन्यु ईश्वरन के 154 रन और यश ढुल के 55 रन शामिल थे। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए 4 विकेट आवेश खान ने लिए। 2-2 विकेट अनुभव अग्रवाल और कुमार कार्तिकेय को मिले।
उधर, मध्य प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में 294 रन ही बना सकी। इस तरह पहली पारी के आधार पर 190 रनों की बढ़त रेस्ट आॅफ इंडिया को मिली। एमपी की ओर से यश दुबे ने 109 और सारांश जैन ने 66 रन की पारी खेली। फडक की ओर से 4 विकेट पुलकित नारंग, 3 विकेट नवदीप सैनी और 2 विकेट मुकेश कुमार को मिले। इसके बाद रेस्ट आॅफ इंडिया फिर से खेलने उतरी।
सानिया मिर्जा ने बदल लिया अपना खेल, फउइ की कप्तान स्मृति मंधाना को बताई सच्चाई
रेस्ट आॅफ इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने फिर से शतक जड़ा। उन्होंने 144 रन बनाए, जबकि उनके अलावा कोई अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 30 रन था, जो अतीत सेठ के बल्ले से निकला था। वहीं, 2-2 विकेट आवेश खान, अंकित कुशवाह, सारांश जैन और शुभम शर्मा को मिले। फडक की टीम ने दूसरी पारी में 246 रन बनाए और एमपी के सामने 437 रनों का लक्ष्य रखा। मध्य प्रदेश की टीम अपनी दूसरी और मैच की चौथी पारी में 198 रन बनाकर ढेर हो गई और मुकाबला 238 रनों के अंतर से हार गई। टीम के लिए एकमात्र अर्धशतक कप्तान हिमांशु मंत्री ने जड़ा।