Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दूसरा टेस्ट : द. अफ्रीका को 73 रनों की बढ़त

जोहान्सबर्ग। द. अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच द्वारा दूसरा टेस्ट मुकाबला द वॉन्डरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन द. अफ्रीका ने 311 से खेल शुरू किया और आखिरी तीन विकेट खोकर वह 320 रन पर आॅलआउट हो गई।
जवाब में उतरी दूसरे दिन वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 251 रन पर आॅल आउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने नाबाद 117 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के भी लगाए। बाकी खिलाड़ी ज्यादा सहयोग नहीं दे पाए। क्रेग ब्रेथवेट 17, चन्द्रपॉल 1, रेमॉन 15, जर्मेन ब्लैकवुड 6, रॉस्अन चेज 28, काईल मेयर्स 29, जोशुआ डा सिल्वा 26, अल्जारी जोसफ 4, केमार रोच 13, गुडाकेश मोती ने 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरपु से गेराल्ड कोट्जी ने 3, साइमन और रबाडा ने 2-2, मुल्डर-केशव महाराज ने 1-1 विकेट लिए।
दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिए है। उसकी वेस्टइंडीज के खिलाफ अब 73 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। क्रीज पर एडन मार्करम 1 और डीन एल्गर 3 मौजूद हैं।