अनूपगढ. अनूपगढ़ नगरपालिका में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारों को बीमा पॉलिसी वितरीत की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारों को बीमा पॉलिसी वितरण के तहत वार्ड संख्या 14,17,19, 24, 28, 30, 31, 33, 34, 35 को चिरंजीवी घोषित किया गया। पार्षदों ने एसडीएम प्रियंका तलाणिया, अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलाण की मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई को घोषणा पत्र सौंपा।
गरीबों के बीमा के लिए भामाशाहों से मदद की अपील
ईओ संदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से वंचित रहे परिवारों को पॉलिसी की जानकारी दी। साथ ही बीमा का लाभ लेने के लिए जागरूक करने और गरीब, असहाय परिवारों के चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा भामाशाहों और नागरिकों की सहायता से करवाए जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ के भामाशाह मोहित छाबड़ा ने 50 जरूरतमंद परिवारों का चिरंजीवी बीमा करवाया गया है। इसके अतिरिक्त भामाशाह विजय नागपाल और समाज सेवी विरेन्द्र अग्रवाल ने भी जरूरतमंद, असहाय लोगों के बीमा करवाए जा रहे हैं।
योजना का लाभ उठाने की अपील की
निरोगी राजस्थान के सपने को साकार करने और राज्य के प्रत्येक परिवार को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के दायरे में लाकर नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में बेहतर निःशुल्क इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना शुरू की गई थी। योजना में सामान्य बीमारियों एवं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 1633 पैकेज और प्रोसिजर्स उपलब्ध है। जिसमें उस बीमारी से संबंधित अस्पताल में की गई जांचों, दवाईयों एवं डाक्टर के परामर्श शुल्क का व्यय भी सम्मिलित है। बैठक में उपखंड अधिकारी तलानिया ने बताया कि 25 लाख रुपए तक का योजना के तहत पैनलबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में जाकर निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वहीं अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई ने आमजन से आह्वान किया कि राज्य सरकार की इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।
यह रहे उपस्तिथ
इस कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी प्रियंका तलाणिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलाण, अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई, उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, नेता प्रतिपक्ष दीपक गौयल, पार्षद सुखविन्द्र सिंह मक्कड़, सत्यप्रकाश धायल, राधा रानी भाटी, परविन्द्र सिंह, रीना खन्ना, राकेश सारस्वत, अनिल कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।