Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस बड़ी तत्परता से काम कर रही है: गौड़

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। विधायक राजकुमार गौड़ व एसपी अनिल परिस देशमुख ने सोमवार को जवाहर नगर पुलिस थाने में हॉल का लोकार्पण किया। विधायक कोटे के 10 लाख 50 हजार रुपए की लागत आई है। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि जिला पुलिस को अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे अपराधियों में भय व्याप्त हो। साथ ही कहा कि जिले में पुलिस द्वारा बड़ी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से सट्टा, जुआ, क्रिकेट बुकी और नशीले पदार्थों की बिक्री और इनका कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाईयों के चलते ही अपराधियों में भय व्याप्त है।
जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने कहा कि पुलिस थाने में परिवाद देने आए परिवादियों के बैठने के लिए स्वागत कक्ष का निर्माण किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपराधियों और आपराधिक कृत्यों में शामिल लोगों की सूचना पुलिस को देकर वे उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सहयोगी बनें। इस अवसर पर एएसपी सतनाम सिंह, सीआई नरेश निर्वाण, कश्मीरी इंदौरा, बाबूलाल निर्वाण, मनीष गोयल, राजेंद्र वर्मा, प्रेम नायक, प्रेम भाटिया, रोशन चौहान, मंगत सेतिया सहित अन्य मौजूद रहे।