Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदेश के 19 सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त संकाय व 60 में अतिरिक्त विषय खुलेंगे

बीकानेर. राज्य सरकार ने प्रदेश के 19 सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र २०21-22 से अतिरिक्त संकाय खोलने तथा 60 स्कूलों में अतिरिक्त विषय खोलने की स्वीकृति जारी कर दी है। इन स्कूलों में इसी नए शिक्षण सत्र से सुविधा होने पर ११वीं तथा १२वीं कक्षा एक साथ शुरू की जा सकेगी। उप शासन सचिव प्रथम भारतेंद्र जैन ने कला वर्ग के विषय के लिए एसडीएमसी की अनुशंसा पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से भी आदेश जारी किए जाएंगे।

यहां खुलेंगे अतिरिक्त संकाय
चूरू व जयपुर जिले के तीन-तीन स्कूल, बाड़मेर तथा सीकर जिले में दो-दो तथा अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, जोधपुर, कोटा, नागौर तथा राजसमंद जिले के एक-एक स्कूल का चयन अतिरिक्त संकाय खोलने के लिए किया गया है। इन 19 स्कूलों में से10 में (विज्ञान) गणित, 5 में कृषि संकाय, दो में जीव विज्ञान व गणित तथा एक में साइंस गणित तथा एक में कला संकाय खोले जाएंगे।

बीकानेर इन स्कूलों का चयन
नए शिक्षण सत्र से 60 उच्च माध्यमिक स्कूलों में अतिरिक्त विषय खोलने की स्वीकृति जारी की गई है। इनमे बीकानेर जिले के तीन स्कूल शामिल है। जिले में राजकीय बालिका उमावि लक्ष्मीनाथ घाटी बीकानेर में उर्दू विषय, बालिका स्कूल पलाना में अर्थशास्त्र, उमावि कुकनिया बेरासर में भूगोल विषय खोलने की स्वीकृति मिली है। बीकानेर जिले के एक भी स्कूल में अतिरिक्त संकाय नहीं खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *