Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फाइनेंस कर्मचारी से डेढ़ लाख लूटे

श्रीडूंगरगढ़। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ही अपराधों की बाढ़-सी आ गई है। लूट, जानलेवा हमला, फायरिंग व चोरी की वारदातें फिर से होने लगी है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में फाइनेंस कर्मचारी के साथ डेढ़ लाख की लूट हुई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि रींगस निवासी सुभाष जाट पहल फाइनेंस कम्पनी में कलेक्शन का कार्य करता है। फाइनेंस कंपनी का ऑफिस सुजानगढ़ में है। कम्पनी माइक्रो फाइनेंस का काम करती है। वह रात दस बजे बापेऊ गांव से अंतिम कलेक्शन कर रुपए लेकर सुजानगढ़ के लिए रवाना हुआ। तभी सोनियासर गांव से करीब 500 मीटर दूर इंयारा कैंप के पास बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशो ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाश उससे बैग छीनकर भाग गए। बैग में कलेक्शन के करीब डेढ़ लाख रुपए थे। वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कराई लेकिन वह हाथ नहीं लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *