चार वार्डांे को जोड़ती है सड़क, 45 लाख रुपए की आएगी लागत हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के खुंजा क्षेत्र के वार्ड 2, 3, 5 व 6 को जोड़ने वाली सड़क को पेवर कारपेट करने का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। नगर परिषद में निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, वार्ड पार्षद अब्दुल हाफिज, पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल की ओर से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण पर करीब 45 लाख रुपए की लागत प्रस्तावित है। निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि इस सड़क के बनने से इन चारों वार्डांे के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। आवागमन सुचारू होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में बनी सड़क में सीवरेज आदि के कारण जगह-जगह गड्ढे हो चुके थे। वार्डवासियों की ओर से लम्बे समय से सड़क बनाने की मांग की जा रही थी। इस सड़क के बनने से खुंजा क्षेत्र के यह चारों वार्ड सुसज्जित भी होंगे। वार्डवासियों को इसका लाभ मिलेगा। रणवां ने कहा कि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से शहर में विकास की गंगा बहाई जा रही है। उनकी ओर से सभी वार्डांे में बिना भेदभाव के करवाए गए विकास कार्य नजर आ रहे हैं। वार्ड पार्षद अब्दुल हाफिज ने बताया कि इस सड़क का निर्माण पेवर तकनीक से करवाया जा रहा है। गौरव इण्डस्ट्रीज से बाइपास तक सड़क का निर्माण होगा। इस मौके पर वेद गोदारा, प्रेमदास, आनंद कुमार, बलदेव सिंह, अब्दुल वाहिद, आदिल रज्जा, अकरम खान, नियाज मोहम्मद, यूसुफ खान, उस्मान खान, रमेश जिंदल, जयपाल जिंदल, रोबिन सिंह, सागर गुर्जर, रज्जाक खान, डॉ. जावेद आदि मौजूद थे।