Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अफीम तस्करी की बात गृह मंत्री को बताएंगे: जोशी

चित्तौड़गढ़ (वार्ता). राजस्थान में काला सोना यानि अफीम की बढ़ती तस्करी में भाजपा से जुड़े लोगों का मामला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचाकर उनके नशामुक्त भारत अभियान को मजबूत करेंगे।
श्री जोशी ने आज यहां केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष होने पर इस माह चलाए जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में गृह मंत्री अमित शाह के नशामुक्त भारत अभियान और इधर अफीम तस्करी में बड़े पैमाने पर भाजपा से जुड़े लोगों के सवाल पर उक्त बात कही।
गौरतलब है कि चित्तौडगढ़ संसदीय क्षेत्र जहां से जोशी स्वयं दो बार से सांसद है इस क्षेत्र के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है और दो तिहाई से ज्यादा पट्टेधारी भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी अथवा जन प्रतिनिधि है। बीते तीन दशक में भाजपा ने अपनी संसदीय राजनीति अफीम पर ही केंद्रित रखी और तस्करों को भी बड़े पैमाने पर संरक्षण दिया है लेकिन हाल के तीन वर्षों में पुलिस और नारकोटिक्स की अवैध तरीके से अफीम भंडारण एवं परिवहन करने के विरूद्ध अभियान चलाया है उससे इनकी राजनीति प्रभावित हो गई है जिसके चलते सांसद सहित भाजपा से जुड़े जन प्रतिनिधि इस स्तर पर आ गये हैं कि एनडीपीएस अधिनियम की उप धाराएं जिनके आधार पर अफीम दूध एवं डोडा चुरा पकड़े गये तस्करों को बेचने वाले को भी आरोपी बनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि उन धाराओं को खत्म करने अथवा किसानों को नहीं पकड़ने के लिए ना केवल पुलिस और नारकोटिक्स पर दबाव निर्मित करते हैं बल्कि गत एक डेढ़ वर्ष में तो कई बार ये धरना प्रदर्शन करने के साथ नारकोटिक्स विभाग की बैठकों में विभिन्न धाराओं को खत्म करने की विभाग की ओर से सिफारिश करने की अधिकारिक तौर पर बात कही।