Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IT सेक्टर में होंगी बंपर भर्तियां, TCS ने 2021 की पहली तिमाही में 20,409 नए कर्मचारी जोड़े

मुंबई

कोरोना के चलते कई सेक्टर्स में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। लेकिन इस दौरान टेक्नोलॉजी की बढ़ी डिमांड आईटी प्रोफशनेल्स के लिए वरदार साबित हुई। आईटी ऐसा सेक्टर है जिसमें कोरोना काल में ना सिर्फ लोगों को नौकरियां मिलीं, साथ ही कंपनियों ने पुराने एम्प्लॉई का इंक्रीमेंट भी किया।

इसी क्रम में TCS का नाम भी जुड़ गया है देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS ने फाइनेंशियल यर 2021 की पहली तिमाही में 20,409 नए कर्मचारियों को जोड़ा है। इन कर्मचारियों के साथ कंपनी में कुल कर्मचारी 5 लाख से ज्यादा हो गए हैं। साथ ही कंपनी ने कहा है कि फाइनेंशियल ईयर 2022 में 40,000 फ्रेशर्स की भर्तियां करेगी। कंपनी का एट्रीशन रेट 8.6% रिपोर्ट किया है जो कि इंडस्ट्री में सबसे कम है।

TCS कर्मचारी के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
5 लाख कर्मचारी होने के साथ ही TCS कर्मचारी हायर करने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। विश्व स्तर पर देखें तो एक्सेंचर पहले स्थान पर है, जिसमें 5.37 लाख कर्मचारी हैं। वहीं TCS का दूसरा नंबर है। इंफोसिस 2.5 लाख कर्मचारियों के साथ तीसरे, HCL टेक 1.6 लाख कर्मचारियों के साथ चौथे और विप्रो 1.9 लाख कर्मचारियों के साथ 5वें नंबर पर हैं।

सभी इंडस्ट्री की बात करें तो देश में रेलवे के बाद दूसरा नंबर TCS का है जहां सबसे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। रेलवे में करीब 10 लाख कर्मचारी काम करते हैं। अगर निजी कंपनियों की बात करें तो आदित्य बिड़ला ग्रुप 1.2 लाख, L&T में 3.37 लाख और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लगभग 2 लाख कर्मचारी हैं।

TCS के नतीजे
TCS ने अपनी फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून के दौरान घटा है। पिछली तिमाही के मुताबिक कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,246 करोड़ रुपए से घटकर 9,010 करोड़ रुपए रह गया है। कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई है कंपनी की आय 43,750 से बढ़कर 45,410 करोड़ रुपए हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने शेयरधारकों को 7 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी को पहली तिमाही में 810 करोड़ डॉलर के ऑर्डर मिले हैं।

TCS ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) लिमिटेड कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने वाली पहली कंपनी बन गई है। TCS ने पिछले साल 1 अक्टूबर से 4.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया था। इसके अलावा इंफोसिस और विप्रो ने भी जनवरी में कर्मचारियों के प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

HCL 17 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देगी
HCL टेक्नोलॉजी ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में 15 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देने की योजना बनाने की बात कही थी। साथ ही कंपनी 1500-2000 कर्मचारी क्लाइंट लोकेशन पर नियुक्त करेगी।

इंफोसिस 24 हजार कॉलेज ग्रेजुएट्स को नौकरी देगी
इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2022 में 24 हजार कॉलेज ग्रेजुएट्स को नौकरी देने का फैसला किया है। कॉलेज ग्रेजुएट्स की हायरिंग में इंफोसिस ने पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 15 हजार की बढ़ोतरी की है।

कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी 23 हजार नौकरियां देगी
कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कॉरपोरेशन में इस समय भारत में करीब 2 लाख कर्मचारी हैं। कंपनी को उम्मीद है कि वह 2021 में देश में 23 हजार लोगों को नौकरी देगी। पिछले साल के मुकाबले इस साल हायरिंग में 35% बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *