Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी होगी ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी

बैंग-बैंग और वॉर के बाद अब सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन पैक फिल्म में पहली बार ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखने वाले हैं। हाल ही में क्रिटिक तरण आदर्श द्वारा फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। फाइटर फिल्म को 30 सितम्बर 2022 में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में दिखेंगे बेहतरीन हवाई एक्शन सीन

क्रिटिक तरण आदर्श ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए लिखा है, बिग न्यूज, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म फाइटर में। ऋतिक- दीपिका भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फाइटर में कास्ट किए गए हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियो, ममता आनंद, रमोन छिब और अंकु पांडे द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

क्रिटिक की मानें तो ग्लोबल ऑडियंस के लिए बन रही फाइटर फिल्म को दुनियाभर की कई अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया जाएगा। फिल्म की कहानी सशस्त्र सेना के देशप्रेम, वीरता और त्याग पर आधारित होने वाली है।

ऋतिक ने जन्मदिन पर की थी फिल्म की घोषणा

10 जनवरी को अपने जन्मदिन के खास मौके पर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया से फाइटर फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था, एक्सेप्शनल दीपिका के साथ मेरी पहली फ्लाइट लेने वाला हूं। फाइटर के डायरेक्शन के साथ-साथ सिद्धार्थ आनंद प्रोडक्शन भी कर रहे हैं। सिद्धार्थ और ऋतिक इसके पहले वॉर और बैंग-बैंग में काम कर चुके हैं। फाइटर मार्फ्लिक्स के बैनर तले ममता-सिद्धार्थ आनंद का पहला प्रोडक्शन है।

अनाउंसमेंट करते हुए ऋतिक ने फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया था जिसके बैकग्राउंड में एक्टर अपनी दमदार आवाज में कह रहे थे, दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई पर वतन से हसीं सनम नहीं होता, हीरों में सिमटकर सोने से लिपटकर सोते हैं कई पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *