Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिलीप कुमार के निधन वाले दिन नीतू कपूर ने मनाया बर्थडे, कमाल खान ने पूछा- उनकी भी इज्जत नहीं तो फिर किसकी

बॉलीवुड सेलेब्स पर अक्सर संवेदनहीन होने का ठप्पा लगता है, क्योंकि वो खुद इसे साबित करते हैं। ताज़ा मामला दिलीप कुमार के निधन से जुड़ा है। पूरा देश, यहां तक कि पाकिस्तान में भी उनके जाने का गम था, लेकिन उसी दिन नीतू कपूर ने बर्थडे पार्टी मनाई, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं। इस संवेदनहीनता पर ही कमाल आर खान ने तगड़ा सवाल किया है।

सवाल ये कि इज्जत किसकी है
कमाल ने पोस्ट में लिखा है – सुबह दिलीप कुमार साहब का इंतक़ाल हुआ ! शाम को तकरीबन 5 बजे दफनाए गए। और रात को 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी की बर्थडे पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मानना चाहिए। लेकिन यदि दिलीप साहब के लिए भी इज्जत नहीं है तो फिर किसकी इज्जत है?

रणबीर पहुंचे थे अंतिम दर्शन करने
98 साल के दिलीप कुमार ने 7 जुलाई की सुबह आखिरी सांस ली थी। और शाम को उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। इस बीच अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जॉनी लीवर, अनुपम खेर, विद्या बालन, शबाना आजमी, शाहरुख़ खान के आलावा रणबीर कपूर भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *