Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बांग्लादेश के तस्किन का डांस देख जिम्बाब्वे के मुजरबानी को आया गुस्सा, दोनों ने 8 सेकेंड तक सिर भिड़ाया

हरारे

बांग्लादेश की टीम इस दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों की बीच महाभारत जैसा नजारा दिखा। दूसरे दिन बांग्लादेशी टीम की बल्लेबाजी के दौरान जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और बांग्लादेश के तास्किन अहमद भिड़ गए।

दरअसल, तास्किन मुजरबानी को चिढ़ाने के लिए मैदान पर ही डांस करने लगे। यह देखकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को जमकर अपशब्द कहे। इसका वीडियो अब वायरल हो गया है।

6.5 फिट लंबे मुजरबानी और तास्किन के बीच भिड़ंत
टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी के 85वें ओवर में 6 फिट 5 इंच लंबे मुजरबानी गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने दूसरी बॉल शॉर्ट पिच फेंकी, जो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज के ऊपर से निकल गई। इसके बाद रिएक्शन में तास्किन ने ब्रेक डांस के कुछ मूव्स दिखाए। यह देखकर मुजरबानी को गुस्सा आ गया। वे तास्किन के पास पहुंचे और दोनों एक-दूसरे को घूरकर स्लेजिंग करने लगे। इस दौरान मुजरबानी का चेहरा तास्किन के हेलमेट से लगा रहा।

तास्किन ने इसके बाद 75 रन की पारी खेली
हालांकि, इस विवाद ने तास्किन को अच्छी बैटिंग करने पर मजबूर कर दिया। बांग्लादेश की टीम 270 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद तास्किन और महमूदुल्लाह ने मिलकर 9वें विकेट के लिए 191 रन की पार्टनरशिप की। महमूदुल्लाह ने 278 बॉल पर 150 रन की नॉटआउट पारी खेली। वहीं, तास्किन 134 बॉल पर 75 रन बनाकर आउट हुए। इसकी बदौलत बांग्लादेशी टीम 468 रन का टोटल बना सकी।

महमूदुल्लाह को भी जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने स्लेज किया
मैच के बाद तास्किन ने बताया कि जिम्बाब्वे के बॉलर मुझे लगातार बाउंसर फेंक कर आउट करने की कोशिश कर रहे थे, पर मैं डंटा रहा। जिम्बाब्वे के गेंदबाज विक्टर नयुची ने महमूदुल्लाह को भी स्लेज किया, पर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। महमूदुल्लाह और तास्किन के अलावा लिट्टन दास ने 95 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने तीसरे दिन 200+ रन बना लिए हैं। मिल्टन शुंबा 41 रन और कप्तान ब्रैंडन टेलर 81 रन बनाकर आउट हुए।13 जुलाई को ही होगा पहला वनडे, इंग्लैंड से लौटे श्रीलंकाई खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव, बगैर नेट प्रैक्टिस के मैच में उतरेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *