Thursday, April 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फिल्म का पहला पोस्टर देख पाकिस्तानी बौखला जाएंगे

ग्रेटर नोएडा. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम विवादों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है। एक तरफ जांच एजेंसियां उसके कागज को वेरीफाई करने में लगी हुई हैंं, वहीं दूसरी तरफ उस पर बनने वाली फिल्म ने जोर पकड़ लिया है। फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए प्रोडक्शन कंपनी ने पोस्टर भी जारी किया है। जानी फायरफॉक्स कंपनी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा पर बनने वाली फिल्म कराची टू नोएडा का एक पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर इसकी थीम सॉन्ग का है। फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का थीम सांग 20 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। जानी फायरफॉक्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर काफी चचार्एं हो रही हैं। वहीं फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी सामने आ गया है। यह फिल्म के थीम सांग का पोस्टर है। फिल्म का पहला गीत ‘चल पड़े हैं हम’ है। प्रोडक्शन कंपनी के मालिक अमित जानी ने बताया है कि 20 अगस्त को इस फिल्म का थीम सॉन्ग रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही साथ सचिन मीणा, गुलाम हैदर समेत फिल्म में काम करने वाले करीब 50 किरदारों की कास्टिंग भी दिल्ली में रखी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सैकड़ों की संख्या में कलाकार कास्टिंग के लिए जुटेंगे। अमित जानी के मुताबिक उम्मीद यह की जा रही है कि थिएटर के कलाकार इस फिल्म को लेकर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।